Deoghar News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया.
इसे भी पढ़ें:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए. उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.
उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

