Search

 
 
 

गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, मॉडल केंद्र बनाने के दिए निर्देश

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने गुरुवार को गोविंदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, बच्चों को मिल रही सुविधाओं और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की.
 

Dhanbad: उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने गुरुवार को गोविंदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, बच्चों को मिल रही सुविधाओं और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की. उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Uploaded Image
उन्होंने केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए आधारभूत सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों का अपने सामने वजन कराया और पोषण स्तर की जांच की. साथ ही मोबाइल ऐप और रजिस्टर में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण तथा उपस्थिति से संबंधित प्रविष्टियों का भी मिलान किया.

 


उप विकास आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतर व्यवस्था से ही बच्चों के समग्र विकास का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है. निरीक्षण के दौरान विभागीय पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही