Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयपुर में सम्विथ रमेश ने ऑल इंडिया नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ी सम्विथ रमेश (परम) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 डबल्स वर्ग में रनर-अप (द्वितीय स्थान) का खिताब हासिल किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ी सम्विथ रमेश (परम) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 डबल्स वर्ग में रनर-अप (द्वितीय स्थान) का खिताब हासिल किया है. गौरतलब है, कि इस टूर्नामेंट में देशभर के शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 

 

फाइनल तक के सफर में सम्विथ और उनके जोड़ीदार ने बेहतरीन तालमेल और खेल का परिचय दिया. फाइनल मुकाबले में बेहद कशमकश भरी टक्कर देखने को मिली, जिसमें सम्विथ ने अपनी फुर्ती और सटीक स्मैश से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस तरह उन्होंने अपने नाम सिल्वर मेडल किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही