Search

 
 
 

रांची नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, अगले चरण में पहुंची चुनाव की प्रक्रिया

नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूरी कर ली गई. यह प्रक्रिया रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में की गई. जांच के दौरान उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों के सामने नामांकन पत्रों को देखा और परखा गया.
 

Ranchi: नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पूरी कर ली गई. यह प्रक्रिया रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में की गई. जांच के दौरान उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों के सामने नामांकन पत्रों को देखा और परखा गया. सभी जरूरी कागजात, शपथ पत्र और नियमों की जांच की गई, ताकि चुनाव सही और निष्पक्ष तरीके से हो सके.

 

रांची नगर निगम क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु ने अलग-अलग निर्वाचन अधिकारियों के कमरों में जाकर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने जांच व्यवस्था पर संतोष जताया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. इस मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार साहू भी मौजूद रहे. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नामांकन की जांच तय नियमों और समय के अनुसार पूरी हो. नामांकन जांच पूरी होने के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही