Search

 
 
 

IIT (ISM) धनबाद में इसरो का स्पेस ऑन व्हील्स: छात्रों ने देखी भारत की अंतरिक्ष शक्ति की झलक

IT (ISM) धनबाद का परिसर इन दिनों अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक यात्रा का गवाह बन रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) हैदराबाद द्वारा संचालित स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी बस संस्थान पहुंच चुकी है.
 

Dhanbad: IIT (ISM) धनबाद का परिसर इन दिनों अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक यात्रा का गवाह बन रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) हैदराबाद द्वारा संचालित स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी बस संस्थान पहुंच चुकी है. यह बस न केवल एक प्रदर्शनी है बल्कि भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का एक चलता-फिरता संग्रहालय है.

Uploaded Image

प्रदर्शनी बस के भीतर कदम रखते ही छात्र एक अलग ही दुनिया में पहुंच रहे हैं. यहां इसरो के सफर और भविष्य के मिशनों को बेहद आधुनिक तरीके से दर्शाया गया है. प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों मंक शामिल हैं- प्रक्षेपण यान के मॉडल पीएसएलवी (PSLV) और जीएसएलवी (GSLV) जैसे रॉकेटों के स्केल मॉडल. चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान मिशन की विस्तृत जानकारी

 

रॉकेट लॉन्चिंग की प्रक्रिया को समझने के लिए विशेष सिमुलेशन और डिस्प्ले लगे है. यह प्रदर्शनी केवल मॉडल दिखाने तक सीमित नहीं है. यहां इसरो के विशेषज्ञों से छात्र सीधे संवाद कर रहे हैं. क्विज, डेमो और चर्चा सत्रों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया जा रहा है. प्रदर्शनी में यह भी बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल ग्रहों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है.

 

आईआईटी-आईएसएम के छात्र, शिक्षक और उनके परिजनों के साथ-साथ शहर के अन्य छात्र, पूर्व छात्र और आम नागरिक भी 6 से 8 फरवरी तक इस प्रदर्शनी का लाभ उठा सकते हैं. यह आयोजन छात्रों की जिज्ञासा को प्रेरणा में बदलकर उन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही