Search

 
 
 

रांची नगर निगम चुनाव: नामांकन में मेयर के 19 उम्मीदवार पास, पार्षद में महिलाओं का दबदबा

रांची नगर निगम और बुण्डू नगर पंचायत में नामांकन पत्रों की जांच गुरूवार को की गई. यह प्रक्रिया समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुई.
 

Ranchi: रांची नगर निगम और बुण्डू नगर पंचायत में नामांकन पत्रों की जांच गुरूवार को की गई. यह प्रक्रिया समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुई. जांच के बाद रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 19 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए. इनमें 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. 

 

वहीं नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों के पार्षद पद के लिए 390 उम्मीदवार योग्य पाए गए, जिनमें 242 महिलाएं हैं. इससे साफ है कि इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर है.

 

बुण्डू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं. जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 50 उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं, जिनमें 27 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. 6 फरवरी को नाम वापसी की आखिरी तिथि है. वहीं, 7 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे. अब नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही