Search

 
 
 

25 साल सत्ता में रहे फिर भी रोजगार व महंगाई से राहत नहीं, कांग्रेस ने PM से मांगा हिसाब

Ranchi News: केशव महतो कमलेश ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहना ही उपलब्धि का पैमाना नहीं हो सकता. सरकार के काम का आकलन इस बात से होना चाहिए कि युवाओं को रोजगार मिला या नहीं, किसानों की आय बढ़ी या नहीं, गरीबों को राहत मिली या नहीं और आम लोगों को महंगाई से कितनी राहत मिली.
 
केशव महतो कमलेश

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 25 साल पूरे होने को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 25 साल सत्ता में रहने का जश्न मनाने से पहले प्रधानमंत्री को देश की जनता के सामने अपने वादों, दावों और फैसलों का हिसाब देना चाहिए.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहना ही उपलब्धि का पैमाना नहीं हो सकता. सरकार के काम का आकलन इस बात से होना चाहिए कि युवाओं को रोजगार मिला या नहीं, किसानों की आय बढ़ी या नहीं, गरीबों को राहत मिली या नहीं और आम लोगों को महंगाई से कितनी राहत मिली.

 

उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में परेशान है. किसानों के सामने आय बढ़ाने की चुनौती है और आम परिवार महंगाई के कारण बढ़ते खर्च से जूझ रहा है. ऐसे में सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार को लेकर किए गए वादों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि युवाओं को रोजगार देने के दावों का वास्तविक हिसाब जनता के सामने कब रखा जाएगा. उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी सरकार से जवाब मांगा.

 

केशव महतो कमलेश ने महंगाई को लेकर कहा कि रसोई, शिक्षा और इलाज का खर्च बढ़ने से आम परिवार के बजट पर दबाव बढ़ा है. उन्होंने पूछा कि महंगाई से राहत देने के सरकार के दावों का असर आम लोगों की जिंदगी में कितना दिखाई दे रहा है.

 

उन्होंने पेपर लीक, भर्ती में देरी और परीक्षाओं की अनिश्चितता का मुद्दा भी उठाया. साथ ही छोटे कारोबारियों और MSME की समस्याओं को लेकर सरकार से ठोस कदमों की जानकारी मांगी.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि बड़ी अर्थव्यवस्था के दावों के बीच यह भी बताया जाना चाहिए कि आम नागरिक की आय, बचत और खरीदने की क्षमता में कितना बदलाव आया है. उन्होंने सरकार की जवाबदेही और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर भी सवाल उठाए.

 

उन्होंने कहा कि देश केवल भाषण और प्रचार से नहीं चलता. रोजगार, किसान की खुशहाली, मजदूर की मजदूरी, मध्यम वर्ग की बचत और आम आदमी की क्रय शक्ति भी जरूरी है.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि 25 साल सत्ता में रहने के बाद जनता रोजगार, महंगाई, किसान और विकास से जुड़े सवाल पूछ रही है. प्रधानमंत्री 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएं, लेकिन जनता को इन 25 साल का हिसाब भी दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही