Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम के आदेश के बावजूद नहीं मिला भगतु मुंडा को अम्बेडकर आवास, पूर्व मंत्री ने कहा- बेलगाम हो गए हैं अधिकारी

Advertisement
Advertisement

Bermo: बेरमो अनुमंडल के कसमार प्रखंड अंतर्गत धधकिया गांव में बुजुर्ग भगतु मुंडा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. 12 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री ने तत्कालीन डीसी को ट्वीट कर भगतु मुंडा को राशन कार्ड, पेंशन, आवास समेत अन्य सरकारी लाभ देने का निर्देश दिया था. सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई. दो दिनों के अंदर राशन कार्ड व पेंशन की विसंगतियों को दूर कर ऑन-द-स्पॉट भगतु मुंडा को लाभ दिया गया. हालांकि अंबेडकर आवास के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया. लेकिन एक साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भगतु मुंडा को सरकारी आवास नहीं मिल सका है.

इसे भी पढ़ें- कोनार">https://lagatar.in/the-body-of-narayan-mahato-flowing-in-the-konar-river-was-found-after-24-hours-by-the-damodar-river/78141/">कोनार

नदी में बहे नारायण महतो का शव 24 घंटे बाद दामोदर नदी से मिला

पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक पहुंचे धधकिया गांव

जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह रविवार को धधकिया गांव पहुंचे. और धधकिया निवासी निःसंतान बुजुर्ग दंपति भगतु मुंडा व उनकी पत्नी अघनी देवी से मिले. इस दौरान भगतु मुंडा ने बताया कि वे वर्षों से जर्जर घर में किसी तरह गुजारा कर रहे हैं. बीते साल प्रशासन ने अंबेडकर आवास दिलाने के लिए ग्राम सभा की थी. लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला. पूर्व मंत्री माधवलाल ने इसको लेकर जिले के डीसी व डीडीसी से फोन पर बात की. इसके अलावा उन्होंने धधकिया के स्व. गणेश करमाली की पत्नी को भी सरकारी आवास दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-05-30-at-19.54.15.jpg"

alt="पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह पहुंचे धधकिया गांव" class="wp-image-78228" width="1167" height="778"/>
पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह पहुंचे धधकिया गांव

इसे भी पढ़ें- 2021">https://lagatar.in/2021-appointment-year-claim-failed-finding-difficult-job-in-jharkhand/78161/">2021

नियुक्ति वर्ष का दावा फेलः झारखंड में नौकरी लोहे के चने चबाने के समान, पढ़ें रिपोर्ट

अधिकारियों और कर्मचारियों पर बेलगाम होने का आरोप

इस दौरान पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने भगतु व अघनी को फल, कपड़े व आर्थिक मदद की. उन्होंने भगतु मुंडा को आश्वस्त किया कि हर हाल में उन्हें अंबेडकर आवास दिलाया जाएगा. माधवलाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं. गरीबों व असहायों के विकास के लिए झारखंड बना. लेकिन अफसोस है कि जरूरतमंद लोगों के बजाय सम्पन्न लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. मौके पर मनोहर मुंडा, काजल मुखर्जी, सुनील कपरदार, मंटू रजवार, विश्वजीत मुखर्जी, संदीप मुखर्जी, दुखन मुंडा, भानु कपरदार, प्रदीप कपरदार, रूपलाल मुंडा, श्यामदेव रजवार समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- कोर्रा">https://lagatar.in/unauthorized-oxygen-cylinder-found-in-matwari-area-of-%e2%80%8b%e2%80%8bkorra-police-station-police-engaged-in-investigation/78104/">कोर्रा

थाना क्षेत्र के मटवारी से मिला लावारिस ऑक्सीजन सिलिंडर, जांच में जुटी पुलिस

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही