Search

 
 
 

वादा हर महीने एक किलो चना दाल का, PDS लाभुकों को नियमित आपूर्ति में विभाग फेल

Ranchi News: दाल से वंचित परिवार में इसमें NFSA के साथ ग्रीन राशन कार्डधारी भी शामिल हैं.सरकार ने जुलाई 2022 में दाल देने का प्रावधान किया था. दो फरवरी 2023 को विभागीय आदेश भी जारी हुआ.
 
सिंबोलिक फोटो
  • हर महीने एक किलो चना दाल का वादा, पीडीएस में लाभुकों को इंतजार
  • जनवरी से सितंबर तक वितरण बेहद कमजोर, अगस्त में सिर्फ 13 प्रतिशत लाभुकों को मिली दाल

Ranchi News: झारखंड में चना दाल वितरण योजना सवालों में है. सरकार ने राशन कार्डधारियों को हर महीने दाल देने का प्रावधान किया है. इसके बावजूद लाभुकों को नियमित दाल नहीं मिल रही है. विगत माह में सिर्फ अगस्त माह में ही 13 प्रतिशत लाभुकों को दाल मिल सकी. आपूर्ति आदेश भी कंपनी को दे चुकी थी. लेकिन लचर व्यवस्था के कारण लाभुकों को दाल नहीं मिल रहा है. दाल से वंचित परिवार में इसमें NFSA के साथ ग्रीन राशन कार्डधारी भी शामिल हैं.


सरकार ने जुलाई 2022 में दाल देने का प्रावधान किया था. दो फरवरी 2023 को विभागीय आदेश भी जारी हुआ. इसमें प्रत्येक परिवार को एक किलो चना दाल देना तय हुआ. लाभुकों को दाल एक रुपये किलो में देने का प्रावधान है.

इसे भी पढ़ें - 

 

NFSA में 60.15 लाख राशन कार्ड

राज्य में NFSA के तहत 60,15,999 राशन कार्ड हैं. इनमें अंत्योदय और PHH श्रेणी के कार्ड शामिल हैं. इसके अलावा ग्रीन राशन कार्डधारी परिवार भी योजना में हैं. ये परिवार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हैं. ग्रीन कार्डधारियों को भी हर महीने एक किलो दाल मिलनी है. इसके साथ एक किलो नमक देने का भी प्रावधान है. NFSA और JSFSS को मिलाकर लाभुक दायरा बड़ा है. विभागीय स्तर पर यह संख्या 68 लाख से अधिक बतायी जाती है.


इसके बावजूद अगस्त में वितरण सिर्फ 13 प्रतिशत रहा. बड़ी संख्या में लाभुक निर्धारित दाल से वंचित रहें. ग्रीन कार्डधारियों को भी नियमित आपूर्ति नहीं मिल सकी. इससे विभाग की खरीद और वितरण व्यवस्था पर सवाल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही