Search

 
 
 

ट्रांसफर आदेश के बावजूद पुलिस अफसर व कर्मियों को नहीं किया जा रहा विरमित, DGP ने दिया सख्त आदेश

झारखंड के विभिन्न जिलों और इकाइयों में ट्रांसफर किए गए पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को विरमित नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और सभी इकाई के प्रमुखों को आदेश जारी किया है.
 

Ranchi :  झारखंड के विभिन्न जिलों और इकाइयों में ट्रांसफर किए गए पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को विरमित नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और सभी इकाई के प्रमुखों को आदेश जारी किया है. 

 

आदेश के बावजूद नए पदस्थापन के लिए नहीं किया जा रहा विरमित

जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ट्रांसफर आदेशों के बावजूद कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को अभी तक उनके नए पदस्थापन के लिए विरमित नहीं किया गया है. इसे मुख्यालय के आदेश की अनदेखी और अनुशासनहीनता माना गया है. 

 

दो दिनों में रिपोर्ट भेजने का निर्देश

डीजीपी ने निर्देश दिया है कि पुलिस मुख्यालय ने 1 अगस्त 2024 से अब तक जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का तबादला किया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से विरमित किया जाए. इसके साथ ही दो दिनों के भीतर इसकी सूची पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायी जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही