Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL गिद्दी-सी कोलियरी के सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल से मिला अवैध वसूली का ब्योरा

Ranchi : सीसीएल के गिद्दी-सी कोलियरी के सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल में कोल लिफ्टरों से की गयी वसूली का ब्योरा दर्ज है. सीसीएल के तीन कर्मचारियों के मोबाइल से 18.14 लाख रुपये की वसूली का ब्योरा मिला है. बताया जाता है कि यह सिर्फ एक दिन में वसूली गयी राशि है.

 

मोबाइल में दर्ज है कोल लिफ्टरों से वसूली का पूरा हिसाब

जांच के दौरान माइनिंग सिक्यूरिटी ऑफिसर अनिल कुमार के पास मिले मोबाइल में 13.07 लाख रुपये देने का ब्योरा दर्ज है. यह मोबाइल कोल लिफ्टर का बताया जा रहा है. जांच में पाया गया कि 13.07 लाख रुपये में से 2.79 लाख रुपये कोल लिफ्टर सद्दाम ने और 9.54 लाख रुपये अजय कुमार दास ने दिये थे. इसके अलावा इसराइल ने 50 हजार और तबारक ने 20 हजार रुपये दिये थे. 

 

यह रकम कोल लिफ्टरों से वसूली गयी राशि का है एक हिस्सा 

क्लर्क दीपक कुमार के पास मोबाइल में 90 हजार 860 रुपये की वसूली का ब्योरा दर्ज है. यह रकम अजय कुमार दास ने दीपक के नंबर पर डिजिटली ट्रांसफर किया था. दीपक के अलावा सिक्यूरिटी गार्ड नरेश कुमार के पास मिले फोन में 4.16 लाख रुपये की वसूली का ब्योरा पाया गया है. इसमें से 1.51 लाख रुपये अजय कुमार दास और 2.64 लाख रुपये इसराइल अंसारी ने दिये थे. अवैध वसूली की यह रकम कोल लिफ्टरों से प्रति टन 10-25 रुपये की दर से वसूली गई राशि का एक हिस्सा बताया जाता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही