Search

 
 
 

रांची के दो इलाकों में विकास कार्य तेज, सड़क व पुलिया निर्माण को 1.46 करोड़ स्वीकृत

राजधानी में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार 950 रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) को वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत दी गई है. इससे खिजरी और जयपुर इलाके में सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार 950 रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) को वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत दी गई है. इससे खिजरी और जयपुर इलाके में सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा.

 

योजना के तहत सबसे बड़ा काम खिजरी गांव का विकास नगर में होगा. यहां कोचा टोली के उत्तरी हिस्से से नया टोला तक विभिन्न गलियों में पीसीसी सड़क बनाई जाएगी. इस काम के लिए 1 करोड़ 41 लाख 71 हजार 285 रुपये मंजूर किए गए हैं. वहीं जयपुर के शांति नगर (कोंगे) में पीसीसी सड़क और पुलिया निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार 665 रुपये की स्वीकृति दी गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बताया कि यह राशि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के माध्यम से खर्च की जाएगी. राशि की निकासी रांची कोषागार से होगी. सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य सभी तय नियमों के अनुसार किया जाए. साथ ही झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और अन्य वित्तीय नियमों का पालन करते हुए ही राशि खर्च की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही