Ranchi : देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडिया टुडे समूह द्वारा मुंबई में आयोजित दो दिवसीय इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में झारखंड के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र नाथ महतो शामिल होंगे. कॉन्क्लेव का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर को मुंबई स्थित द फोर सीजन्स होटल में किया जा रहा है.
कॉन्क्लेव में देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, युवा नेतृत्व, सामाजिक परिवर्तन, प्रौद्योगिकी और समकालीन राष्ट्रीय मुद्दों पर देश की प्रमुख हस्तियां अपने विचार रखेंगे. देवेंद्र नाथ महतो कॉन्क्लेव के पहले दिन “व्हाट्स ऑन यंग इंडियाज पॉलिटिकल विशलिस्ट” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा.
इस सत्र में युवाओं की राजनीतिक अपेक्षाओं, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी, नई पीढ़ी की प्राथमिकताओं और देश की राजनीति में आवश्यक बदलाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. (झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
इसे भी पढ़ें
कॉन्क्लेव से पहले दिन 8 अक्टूबर को देवेंद्र नाथ महतो मुंबई के भारतवन गार्डन, अंधेरी ईस्ट में प्रवासी मजदूरों को संबोधित करेंगे. इसके बाद देर शाम बेलापुर में आदर्श श्रमिक एकता सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित ‘श्रमवीर संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे श्रमिकों से संवाद कर उनके विभिन्न मुद्दों और अपेक्षाओं पर चर्चा करेंगे.
देवेंद्र नाथ महतो झारखंड के युवाओं, विद्यार्थियों, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं. वे युवाओं की आकांक्षाओं, रोजगार के अवसरों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और झारखंड के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.
तय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए देवेंद्र नाथ महतो गुरुवार सुबह 8:50 बजे विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए. रांची एयरपोर्ट पर सेवानिवृत्त लेखक अनंत महतो ने उन्हें वर्तमान आंदोलन पर आधारित अपनी स्वरचित पुस्तक भेंट की. वहीं JLKM रांची जिला अध्यक्ष गुना भगत ने पुष्पमाला पहनाकर मुंबई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

