Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिगरेट लेने पहुंचे युवकों का होटल स्टाफ से विवाद, मारपीट, एक युवक हिरासत में

Jamshedpur News : कीताडीह के कुछ युवक होटल में सिगरेट लेने पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों और होटल स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई. होटल स्टाफ का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.
 
घटना स्थल पर पुलिस पहुंची

Jamshedpur News : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित यू-टर्न होटल के पास रात करीब साढ़े 11 बजे होटल स्टाफ और कीताडीह के कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल और पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़कर थाने ले गई.

 

बताया गया कि कीताडीह के कुछ युवक होटल में सिगरेट लेने पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों और होटल स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई. होटल स्टाफ का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.

 

 

 

मारपीट के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने होटल स्टाफ के साथ मिलकर युवकों को वहां से खदेड़ दिया. इसी दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथ आए अन्य युवक अपनी गाड़ी से मौके से फरार हो गए.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले  गई और पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज किये जाने की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही