Palamu News: राज्य में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाली गई ‘अभ्यर्थी न्याय मंच’ की न्याय यात्रा मंगलवार को पलामू पहुंची. इस दौरान युवाओं और अभ्यर्थियों ने जगह-जगह स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें:
छह मुहान चौक पहुंचने पर युवाओं ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और अभ्यर्थी मौजूद रहे.
अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता,समय पर नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. न्याय यात्रा के माध्यम से युवाओं को आंदोलन से जोड़ने और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

