Search

 
 
 

ACB में लंबित मामले के निबटारे के लिए डीजी अजय कुमार सिंह ने की बैठक

 
Ranchi : एसीबाी में लंबित मामले के निबटारे के लिए डीजी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई. इस बैठक में राज्य के सभी विभागों के नोडल अफसरों मौजूद रहे. बैठक में एसीबी के कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इस बैठक में गृह विभाग से नोडल पदाधिकारी तदाशा मिश्रा, डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एसपी मणिलाल मंडल, कुमार रविशंकर, संध्या रानी मेहता, खान विभाग के संयुक्त सचिव हरि कुमार केसरी, जल संसाधन विभाग के संजय कुमार, राज्यकर के संयुक्त आयुक्त अखिलेश शर्मा, कृषि विभाग के नवीन कुमार, नगर विकास विभाग के मनोहर मरांडी, उच्च शिक्षा विभाग के अभय कुमार सिन्हा समेत सभी विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे.  पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-and-mining-lease-case-now-hearing-on-both-the-cases-in-the-supreme-court-on-august-4/">शेल

कंपनी और खनन पट्टा मामला : सुप्रीम कोर्ट में दोनों मामलों पर अब 4 अगस्त को सुनवाई
इसे भी पढ़ें - चीन">https://lagatar.in/chinas-spy-ship-yuan-wang5-is-approaching-sri-lankas-hambantota-port-india-alert/">चीन

का जासूसी जहाज यूआन वांग5 श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह आ रहा, भारत अलर्ट

भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश 

बैठक में एसीबी डीजी ने निर्देश दिया है कि एसीबी में लंबित कांडो के संबंध में नोडल पदाधिकारी तय समय पर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करायें. किसी मामले में अगर तकनीकी जांच रिपोर्ट मांगी जाये तो इसे भी ससमय उपलब्ध कराया जाये. एसीबी डीजी ने कहा कि एसीबी भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों पर कार्रवाई कर सके, इसके लिए समय पर विभाग से अभियोजन स्वीकृति संबंधी आदेश उपलब्ध कराना, कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाहों को कोर्ट मे बयान दिलवाने में नोडल पदाधिकारियों की भूमिका अहम है. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-body-of-a-person-recovered-from-bushes-police-detained-a-youth/">बोकारो

: झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही