Search

 
 
 

Chaibasa : कोल्हान में नक्सलियों पर और कसेगा शिकंजा, डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को चाईबासा पहुंचीं. यहां समाहरणालय के वार रूम सह कॉन्फ्रेंस हॉल में उन्होंने कोल्हान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. डीजीपी ने पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से अभियान की प्रगति और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली.
 
  • सिंहभूम प्रमंडल के तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

Shambhu Kumar

Chaibasa : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचीं. उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल की सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन, कानून-व्यवस्था और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें...

 

चाईबासा पहुंचने पर डीजीपी का स्वागत कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने किया. समीक्षा बैठक में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Uploaded Image

बैठक के दौरान डीजीपी ने कोल्हान के तीनों जिलों में नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि लगातार चल रहे संयुक्त अभियानों के कारण नक्सलियों की गतिविधियां काफी सीमित हुई हैं और उनका प्रभाव लगातार घट रहा है.

 

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती इलाकों में अभियान की गति बनाए रखें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने पर विशेष जोर दिया.

 

साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और आम लोगों का विश्वास मजबूत करना है. इसके लिए अभियान के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को भी और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए. बैठक के बाद डीजीपी ने अधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही