Search

 
 
 

जमशेदपुर में DGP तदाशा मिश्रा ने की हाईलेवल क्राइम मीटिंग, बड़े अपराधों की जांच की समीक्षा

Jamshedpur News: बैठक में कोल्हान DIG, SSP, SP समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में हुई प्रमुख घटनाओं की जानकारी DGP के समक्ष रखी. जांच की वर्तमान स्थिति और पुलिस की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई. DGP तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को आपराधिक घटनाओं में शामिल गिरोह और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
DGP तदाशा मिश्रा

Jamshedpur News: झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचकर कोल्हान प्रक्षेत्र के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की स्थिति और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. सर्किट हाउस स्थित SSP आवास में करीब एक घंटे तक चली बैठक में हाल के दिनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं और उनकी जांच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

बैठक में कोल्हान DIG, SSP, SP समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में हुई प्रमुख घटनाओं की जानकारी DGP के समक्ष रखी. जांच की वर्तमान स्थिति और पुलिस की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

DGP तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को आपराधिक घटनाओं में शामिल गिरोह और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

 

आगामी त्योहारों को देखते हुए भी पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई. संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जांच की गुणवत्ता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर भी विशेष जोर दिया गया. DGP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही