Search

 
 
 

Sports News: वैभव सूर्यवंशी एकमात्र भारतीय क्रिकेटर, टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल

Sports News: पूरी दुनिया से चुने गए सात एथलीटों में वैभव सूर्यवंशी एकमात्र क्रिकेटर हैं. वे सबसे कम उम्र के एथलीट हैं, जो इस इस लिस्ट में शामिल हुए है. टाइम मैगजीन ने 2025 में यशस्वी जायसवाल को सूची में शामिल किया था.
 
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

Sports News: अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम मैगजीन ने 2026 के टॉप-100 राइजिंग स्टार्स की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है. टाइम मैगजीन ने अपने वार्षिक ‘TIME 100 Next’ लिस्ट जारी करता है, जिसमें दुनियाभर के उन उभरते हुए सितारों को जगह दी जाती है, जो भविष्य को आकार दे रहे हैं. इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एकमात्र भारतीय है. जो सबसे कम उम्र के सदस्य हैं.

 

इसे भी पढ़ें:


पूरी दुनिया से चुने गए केवल सात एथलीटों में वे एक मात्र एकमात्र क्रिकेटर हैं. अमेरिकी फुटबॉलर आर्चीबाल्ड मैनिंग, NBA खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल खिलाड़ी ओलिविया माइल्स भी लिस्ट में जगह मिली हैं. टाइम मैगजीन ने 2025 में यशस्वी जायसवाल को सूची में शामिल किया था. 

 

बता दें, वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर हैं. वैभव से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने 2024 में 12 साल की उम्र बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. 13 साल की उम्र 2024 में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइचीज ने 1 करोड़ रुपए में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था. तब वे IPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही