Search

 
 
 

झारखंड : DGP तदाशा मिश्र ने अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र ने पुलिस मुख्यालय में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक के अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे.
 

Ranchi :    झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र ने पुलिस मुख्यालय में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक के अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे. 

 


समीक्षा बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में घटित आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों की प्रगति, संगठित अपराध, नक्सल गतिविधियों, साइबर अपराध और महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों की गहनता से समीक्षा की गई.

Uploaded Image

 

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए. इस दौरान होली सहित अन्य संवेदनशील त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

 

तदाशा मिश्र ने सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग, खुफिया तंत्र की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया. 

 

Uploaded Image

 

बैठक में झारखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इनमें अभियान के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) टी. कंदसामी व मनोज कौशिक, सीआरपीएफ, रांची के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) साकेत कुमार सिंह, विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार, अभियान के आईजी डॉ. माईकलराज एस., पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसटीएफ के आईजी अनुप बिरथरे, बोकारो आईजी सुनिल भाष्कर और प्रोविजन आईजी पटेल मयूरकनैयालाल मौजूद रहे. 

 

इसके अलावा सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) फिजिकली और लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा और पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में उपस्थित रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही