Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव: रोशनी खलखो की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, हुई आतिशबाजियां

शहर के 53 वार्डों में मिली जीत के बाद महापौर रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला. बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया.
 

Ranchi : शहर के 53 वार्डों में मिली जीत के बाद महापौर रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला. बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. 

Uploaded Image

जुलूस में राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया.

Uploaded Image

रोशनी खलखो ने कहा कि यह मेरी नहीं, रांची की जनता की जीत है. लंबे संघर्ष और ईमानदारी की मेहनत का परिणाम आज सामने है. वार्ड पार्षद रहते हुए जो काम किया, उसी पर जनता ने भरोसा जताया है.

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगी. जुलूस पिस्का मोड़ से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा. जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही