Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढाई आखर प्रतियोगिता: डाक विभाग देगा पत्र लेखन के लिए 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार

भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए “ढाई आखर: राष्ट्रीय स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए “ढाई आखर: राष्ट्रीय स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है. 

 

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों में रचनात्मक लेखन की भावना को प्रोत्साहित करना है. इसमें सभी उम्र के नागरिक भाग ले सकते है. लेकिन सभी को अलग कैटेगरी में रखा जाएगा.

 

‘मेरे आदर्श को पत्र’ थीम पर भेज सकते है प्रतिभागी

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “मेरे आदर्श को पत्र (Letter to My Role Model)” रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी अपने आदर्श व्यक्तित्व को संबोधित करते हुए हस्तलिखित पत्र लिख सकते हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना पत्र The CPMG, Meghdoot Bhawan, Doranda HPO Building, Doranda, Ranchi–834001 के पते पर भेज सकते हैं.

 

पत्र इनलैंड लेटर कार्ड एवं A4 साइज कागज पर पत्र भेज सकते है

प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, इसमें सभी नागरिक हिस्सा ले सकते है, लेकिन 18 साल से कम उम्र और 18 से अधिक वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाएगा. सभी प्रतिभागी पत्र इनलैंड लेटर कार्ड (अधिकतम 500 शब्द) या A4 साइज कागज (अधिकतम 1000 शब्द) पर लिख सकते है.

 

विद्यार्थियों व शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील 

प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर 50,000 रुपये तक का नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा. रांची पोस्टल डिवीजन ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों से विद्यार्थियों व शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 31 जनवरी 2026 तक फिलैटेली ब्यूरो, रांची जीपीओ में जमा की जा सकती हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही