Search

 
 
 

धालभूमगढ़ : कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने की रक्तदान पखवाड़ा की शुरुआत

 
Dhalbhumgarh : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान पखवाड़ा की शुरुआत मंगलवार से हो गई है. इसके तहत धालभूमगढ़ प्रखंड के मौदाशोली पंचायत भवन में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आयोजित समारोह में सदानंद महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है. उन्होंने कहा कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति रक्तदान शिविर पखवाड़ा आयोजित कर सराहनीय काम कर रही है. इसके लिए समिति और आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं. [caption id="attachment_331776" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/blood-donation-camp-dhalbhumgadh.jpg"

alt="" width="600" height="650" /> शिविर का उद्घाटन करते अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-termites-of-the-system-should-not-eat-sand-anywhere/">जमशेदपुर:

कहीं बालू भी न खा जाए व्‍यवस्‍था का दीमक

 लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं : स्वपन महतो

कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि सभी के सहयोग से समिति रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर रही है. ग्रामीण इलाके के लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरुकता आई है. लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं. वहीं, समाचार लिखे जाने तक शिविर में 41 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ था. साथ ही एमजीएम ब्लड बैंक के चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदान हो रहा है. रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-students-of-the-district-will-participate-in-the-national-yoga-olympiad/">चाईबासा

: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे जिले के दो विद्यार्थी

ये थे उपस्थित

मुखिया रंभावती सिंह, ग्राम प्रधान दीपक अधिकारी, अजीत रूईदास, पंचायत समिति सदस्य तरु लता सिंह, वार्ड मेंबर जस्मिन सोरेन, रीना गोप, गुरुवारी हांसदा, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव अमित अधिकारी, सचिव राम गोप समेत अनेक ग्रामीण आदि. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-a-puzzle-made-by-the-police-for-the-loot-of-32-lakhs-from-bistupur/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट पुलिस के लिये बनी पहेली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही