Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा में छत पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बाल-बाल बचा परिवार

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)-बोकारो">https://lagatar.in/dhanbad-appointment-of-principal-dr-subodh-in-charge-of-bss-womens-college-fake-dr-usha/">(Dhanbad)-बोकारो

मुख्य मार्ग पर बाघमारा की मछियारा बस्ती में 5 सितंबर की सुबह 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से अफरातफरी मच गई. बस्ती में रहने वाले सत्य चरण पाण्डेय की छत के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया. शुक्र की बात यह है कि उस समय परिवार का कोई सदस्य छत पर नहीं था, जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए. गृह स्वामी सत्य चरण पाण्डेय ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का तार छत के पास काफी नीचे तक झुला हुआ है. इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सोमवार की सुबह में तार छत पर टूटकर जैसे ही गिरा उससे चिंगारी निकलने लगी. तार का एक हिस्सा टूटकर मकान के बगल से गुजरे एनएच 32 पर गिर गया. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर शोर मचाया और रोड से गुजरने वाले वाहनों को रोकवा दिया. इससे कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां जहां-तहां रुक गईं. आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर और कर्मी को बुलाकर बिजली कटवाई गई. इसके बाद तार को किनारे हटाकर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.

लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा, लगाए नारे

इस घटना से लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है. बस्तीवासियों ने एकजुट होकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कहा कि जब तक विभाग तार को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करता है, बिजली आपूर्ति नहीं होने देंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-he-himself-is-blind-spreading-the-light-of-knowledge-in-the-lives-of-girls/">धनबाद

: खुद नेत्रहीन हैं, बच्चियों की जिंदगी में फैला रहे ज्ञान का प्रकाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही