Search

 
 
 

धनबाद: बच्चा चोरी के शक में 2 लोगों के साथ मारपीट, 3 गिरफ्तार

जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो निर्दोष लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है. डब्लू महतो और दीपक महतो को शक के आधार पर भीड़ ने घेरकर बेरहमी से मारपीट की.
 

Dhanbad: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो निर्दोष लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है. डब्लू महतो और दीपक महतो को शक के आधार पर भीड़ ने घेरकर बेरहमी से मारपीट की.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा. मामले में कांड संख्या-11/26 दर्ज कर BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों- विनय मिष्टी, आकाश तुरी और सोनू तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने चेतावनी दी है कि अफवाह के आधार पर कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही