Search

 
 
 

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी: शहर में 2 टाइम झाड़ू, 3 शिफ्ट में कचरा उठाव, रेड-येलो स्पॉट पर सख्ती

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में बेहतर रैंकिंग के लिए रांची नगर निगम ने कमर कस ली है. केंद्र सरकार के 10वें संस्करण के इस सर्वे में 12,500 अंकों के आधार पर शहरों का मूल्यांकन होगा. इसमें विजिबल क्लीनलीनेस यानी दृश्य स्वच्छता के लिए 1500 अंक तय हैं. जिस पर निगम ने फोकस बढ़ा दिया है.
 

Ranchi : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में बेहतर रैंकिंग के लिए रांची नगर निगम ने कमर कस ली है. केंद्र सरकार के 10वें संस्करण के इस सर्वे में 12,500 अंकों के आधार पर शहरों का मूल्यांकन होगा. इसमें विजिबल क्लीनलीनेस यानी दृश्य स्वच्छता के लिए 1500 अंक तय हैं. जिस पर निगम ने फोकस बढ़ा दिया है.

 

मंगलवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि शहर की सड़कों, पार्कों, पर्यटन स्थलों और कमर्शियल एरिया में स्वच्छता दिखनी चाहिए. प्रशासक ने कहा कि विजिबल क्लीनलीनेस ही असली इंडिकेटर है, इससे शहर की छवि और रैंकिंग दोनों सुधरेगी.

 

 ये निर्देश दिए गए

रेजिडेंशियल एरिया, पार्क, गार्डन और टूरिस्ट प्लेस में रोज दो बार झाड़ू

मुख्य सड़कों के साथ बैक लेन की भी विशेष सफाई

 दुकानों और कॉम्प्लेक्स के बाहर दो डस्टबिन अनिवार्य

 कमर्शियल क्षेत्रों में तीन शिफ्ट में कचरा उठाव

 शहरभर में ड्रेन क्लीनिंग का युद्धस्तरीय अभियान

 सभी वार्डों में CTU चिन्हित कर विशेष सफाई

 रेड और येलो स्पॉट चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई

दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग से शहर को सुंदर स्वरूप

स्कूलों के बाहर 100 मीटर तक नो-वेंडिंग जोन और विशेष सफाई

 

 प्रशासक ने स्वच्छता अधीक्षकों को रोज चेकलिस्ट बनाकर रिपोर्ट देने और वरीय अधिकारियों को फील्ड विजिट कर सेकेंडरी वेरीफिकेशन करने का निर्देश दिया. DRMT टीम को ऑन-द-स्पॉट समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही