Search

 
 
 

झा. बजट में सरकार ने विकास व सामाजिक संतुलन के बीच सामंजस्य बनाने का किया प्रयास : कुणाल अजमानी

झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा है कि बजट में सरकार ने विकास और सामाजिक संतुलन के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास किया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास और कौशल निर्माण पर दिया गया जो दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का आधार तैयार करेगा.
 
  • घोषित योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो

Ranchi : झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा है कि बजट में सरकार ने विकास और सामाजिक संतुलन के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास किया है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास और कौशल निर्माण पर दिया गया जो दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती का आधार तैयार करेगा. 

 

हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र के दृष्टिकोण से देखें तो बजट में अपेक्षित प्रावधान की कमी दिखाई देती है. राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधनों और औद्योगिक संभावनाओं को देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग और वैल्यू एडिशन सेक्टर के लिए अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता थी.

 

एमएसएमई के लिए योजनाएं तो हैं, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आसान वित्तीय पहुंच पर विशेष ध्यान देना होगा. सबसे अहम बात यह है कि घोषित योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए.

 

इसके साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को केवल नीति तक सीमित न रखकर जमीन पर लागू करना होगा, जहां मिनिमम गवर्नेंस और अधिकतम सुविधा का वातावरण उद्योग और व्यापार को वास्तविक गति देगा.

 

बजट में निवेश आकर्षित करने के संकेत जरूर हैं, लेकिन नीतिगत स्थिरता, त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और सिंगल विंडो सिस्टम की वास्तविक प्रभावशीलता सुनिश्चित करना सबसे अहम होगा. जिसका जिक्र नहीं किया गया है. लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में भी और स्पष्ट रोडमैप अपेक्षित था.

 

व्यापारिक दृष्टिकोण से यह बजट एक सकारात्मक आधार प्रदान करता है, लेकिन यदि उद्योगों के लिए अधिक संसाधन और स्पष्ट नीतिगत समर्थन जोड़ा जाए, तो झारखण्ड देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही