Search

 
 
 

धनबादः बलियापुर में रामनवमी जुलूस पर पथराव मामले में 20 गिरफ्तार

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अब तक 18 से 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. करीब 40 से 50 लोगों को नामजद किया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर IPC व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
 
गिरफ्तार आरोपियों को बाजार में घुमाती पुलिस.

40 से 50 हैं नामजद, पुलिस ने आरोपियों को बाजार में घुमाया


Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव मामले में पुलिस-प्रशासन सख्त है. पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर उनकी धर-पकड़ तेज कर दी है. अब तक करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को बलियापुर बाजार व भिखराजपुर इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल घुमाया. इसमें आम लोगों के बीच यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अब तक 18 से 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. करीब 40 से 50 लोगों को नामजद किया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर IPC व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हर आरोपी की पहचान कर उसे कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है.


फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर इलाके में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है. सिटी एसपी ने आम लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. कहा है कि अफवाहों से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही