Search

 
 
 

धनबादः अजय सहयोग फाउंडेशन के शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में एसजेएएस ब्लड यूनिट टीम के सहयोग से कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसमें 8 महिलाओं ने भी रक्तदान किया. डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर दीपक और उनकी पत्नी ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.
 
शिविर में रक्तदान करते लोग.

Dhanbad : अजय सहयोग फाउंडेशन ने धनबाद के आईएसएम गेट के समीप डीजीएमएस मैदान स्थित हॉल में मंगलवार को रक्तदान व नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में एसजेएएस ब्लड यूनिट टीम के सहयोग से कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसमें 8 महिलाओं ने भी रक्तदान किया. डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर दीपक और उनकी पत्नी ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

 


इससे पूर्व अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. वहीं, रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किए गए. संस्था की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. शिविर को सफल बनाने में संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही