Search

 
 
 

Dhanbad:  दून एक्सप्रेस में 49 जिंदा कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

Dhanbad :  निरीक्षक प्रभारी के निर्देश पर सीआईबी और आरपीएफ धनबाद की टीम आपराधिक गश्त एवं निगरानी कर रही थी. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से कछुओं की तस्करी की जा रही है.
 
दून एक्सप्रेस

Dhanbad :  धनबाद रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 49 जीवित कछुए बरामद किए गए. आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है. बरामद कछुओं को देर शाम वन विभाग को सौंप दिया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी के निर्देश पर सीआईबी और आरपीएफ धनबाद की टीम आपराधिक गश्त एवं निगरानी कर रही थी. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से कछुओं की तस्करी की जा रही है.

 

सूचना के आधार पर ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर सामान्य कोच संख्या ER 247131 की सघन जांच की गई. जांच के दौरान सीट के नीचे दो बैग और एक झोला लावारिस हालत में मिले. आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी सामान पर अपना दावा नहीं किया.

 

Uploaded Image

दून एक्सप्रेस से जिंदा कछुए बरामद

 

संदेह होने पर यात्रियों की मौजूदगी में बैग और झोले को खोला गया. तलाशी के दौरान उसमें से 49 जीवित Indian Flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के कछुए बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया.

 

आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद सभी जीवित कछुओं को नियमानुसार वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. बता दें कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कछुओं को संरक्षित वन्यजीव की श्रेणी में रखा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही