Search

 
 
 

धनबाद : रणधीर वर्मा चौक पर सेल्फी प्वाइंट में फिर सूख गए 50 पौधे, 40 गमले चोरी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-body-of-26-year-old-youth-found-in-a-well-in-belgadia-forest/">(Dhanbad)

शहर के रणीधर वर्मा चौक पर तीन लाख रुपए की लागत से बना सेल्फी प्वाइंट एक बार फिर वीरान होने लगा है. बारिश के सीजन में गमले में लगे पौधे सूख रहे हैं. करीब 50 पौधे अभी तक सूख चुके हैं. जबकि 40 गमले चोरी कर लिए गए हैं. बारिश के कारण वहां लगी लाइटें खराब हो रही हैं. सेल्फी की चाहत में यहां आने वाले लोग अब निगम की व्यवस्था को कोस रहे हैं. रविवार को सेल्फी लेने आए नसीर, आफताब और जुबैर ने बताया कि शहर की सुंदरता के नाम पर निगम में सिर्फ लूट है. इसकी वजह से निगम की बनाई कोई भी चीज टिकती नहीं है. सेल्फी के चक्कर में हमलोग आए थे, लेकिन यहां तो रौनक ही खत्म हो गई है. अब दूसरी जगह जा रहे हैं. ज्ञात हो कि नगर निगम के अधिकारियों ने रणधरी वर्मा चौक पर इसी साल जोर शोर के साथ सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया था.  300 फैंसी गमले लगाए गए थे. कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा. इसके बाद गमले चोरी होने लगे. सभी पौधे भी सूख गए थे. तीन माह बाद दोबारा नए पौधे लगाए गए, अब ये भी सुख रहें हैं. निगम के अधिकारी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पिछले छह माह से गमला चोर को ढूंढ रहे हैं. 25 अन्य जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनाने की योजना थी. इसे अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-five-temples-of-baghmara-will-become-tourist-destination-will-be-beautified/">धनबाद

: बाघमारा के पांच मंदिर बनेंगे पर्यटन स्थल, होगा सौंदर्यीकरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही