Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे की ओर से लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में व्यापक जांच की गई.
इसे भी पढ़ें:
जांच के दौरान कुल 557 यात्री पकड़े गए. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, उचित टिकट नहीं लेकर यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4,87,660 रुपये की राशि वसूली गई. अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.
धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें. रेलवे ने यात्रियों से बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करने से बचने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

