Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

शहर के बरमसिया पुल के समीप सोमवार को कचरे के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह तेज थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार ऊंचाई तक उठता नजर आया.
Advertisement
Advertisement
  • दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • कचरा हटाने, नियमित निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

Dhanbad :  शहर के बरमसिया पुल के समीप सोमवार को कचरे के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह तेज थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार ऊंचाई तक उठता नजर आया.

 

घटना स्थल के आसपास घनी आबादी बसी हुई है. हालांकि हवा की दिशा दूसरी ओर रहने के कारण आग रिहायशी इलाके की तरफ नहीं बढ़ी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था.

 

आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा फेंकी गई जलती चिंगारी से आग लगी होगी. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

Uploaded Image

 

आग की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों में भय का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. 

 

इस संबंध में दमकल कर्मी मो. मंसूर आलम ने बताया कि बरमसिया ओवरब्रिज के पास कचरे में आग लगने की सूचना मिली. टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर समय पर आग को फैलने से रोक लिया और जनहानि होने से बच गई.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय निवासी मंटू चौहान ने बताया कि अगर हवा की दिशा रिहायशी क्षेत्र की ओर होती तो आसपास के घरों और मवेशियों को भारी नुकसान हो सकता था.

 

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुल के पास जमा कचरे की नियमित सफाई कराई जाए. साथ ही नशाखोर और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए.

 

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन से कचरा हटाने, नियमित निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही