Search

 
 
 

धनबाद : डीजल भरवाने आई स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के चरुड़ीह स्थित विनोद इंडियन पेट्रोल पंप में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजल भरवाने आए एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई. हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.
 

Dhanbad :   जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के चरुड़ीह स्थित विनोद इंडियन पेट्रोल पंप में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजल भरवाने आए एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई. हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

Uploaded Image

 

 

इंजन से अचानक उठने लगा धुआं 

जानकारी के अनुसार, पुटकी ओल्ड डीवीसी निवासी विकास कुमार सिंह अपनी स्कॉर्पियो (वाहन संख्या JH10BG 9380) में डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे. इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा. स्थिति को भांपते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों ने तत्काल वाहन को धक्का देकर पंप परिसर से बाहर कर दिया.

 

पंप से बाहर करने ही भड़क उठी आग 

पंप से बाहर निकलते ही स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंप कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया. 

 

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई और समय रहते वाहन को पंप परिसर से बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही