Search

 
 
 

धनबाद: वासेपुर के गुलजारबाग में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, मजदूर घायल

शहर के वासेपुर स्थित गुलजारबाग इलाके में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान शुक्रवार को एक हादसा हो गया. इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे मजदूर मो. मासूम का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल शहर के असर्फी अस्पताल पहुंचाया.
 

Dhanbad: शहर के वासेपुर स्थित गुलजारबाग इलाके में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान शुक्रवार को एक हादसा हो गया. इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे मजदूर मो. मासूम का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल शहर के असर्फी अस्पताल पहुंचाया.

Uploaded Image
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना के बाद कंपनी के कर्मचारी और प्रबंधक मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी लगातार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है.

 


ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जा रहा है. जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. स्थानीय समाजसेवी जूली परवीन के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां न तो कोई सुरक्षा घेरा था और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे.


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि, सड़क के दूसरे हिस्सों में कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है. लेकिन जहां आबादी अधिक है, वहां लापरवाही बरती जा रही है. इस दोहरे रवैये से लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण स्थल पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती है, तब तक काम दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा.


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जांच कराने और दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही