Search

 
 
 

धनबादः लैंडमार्क समिति के संचालक संजीत तिवारी पर होगी कार्रवाई- सीओ

सीओ के अनुसार, संजीत तिवारी पर पहले से ही जमीन के नाम पर रुपए वसूलने, प्लॉट न देने और एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर अंचल क्षेत्र की चर्चित लैंडमार्क हाउसिंग सोसाइटी के संचालक संजीत तिवारी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. धोखाधड़ी के कई मामलों में घिरे संजीत तिवारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं. बलियापुर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि लैंडमार्क समिति के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सीओ के अनुसार, संजीत तिवारी पर पहले से ही जमीन के नाम पर रुपए वसूलने, प्लॉट न देने और एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. दिन-प्रतिदिन उनके खिलाफ नई शिकायतें मिल रही हैं. जिनमें से अधिकतर जमीन की खरीद-बिक्र में धोखाधड़ी के हैं.

बीआईटी सिंदरी के निदेशक व प्रोफेसर भी ठगी के शिकार

सीओ ने बताया कि सोमवार को बीआईटी सिंदरी के निदेशक पंकज राय और प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार शर्मा बलियापुर अंचल कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि संजीत तिवारी ने उन्हें जमीन दिखाकर रुपए ले लिए लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद अब तक प्लॉट नहीं दिया गया है.जिस पर उन्हें कहा गया कि लिखित शिकायत देने पर उनके मामले में भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने का आरोप

अंचलाधिकारी ने यह भी बताया कि समिति के माध्यम से एक ही जमीन को कई व्यक्तियों को बेचा गया है. साथ ही कुछ मामलों में सामान्य जमीन दिखाकर लोगों को प्रतिबंधित सूची (restricted land) की जमीन पर कब्जा दिला दिया गया जो पूरी तरह धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है. सीओ ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों से सतर्क रहें और जमीन खरीदते समय पूरी जांच-पड़ताल करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही