Search

 
 
 

धनबाद: गया पुल अंडरपास की मरम्मत में प्रशासन ने दिखाई तेज़ी, रातभर चला काम

धनबाद शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले गया पुल अंडरपास की मरम्मत कार्य में प्रशासन ने तेजी दिखाई है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने मंगलवार की मध्य रात्रि से श्रमिक चौक से बैंक मोड़ की ओर जाने वाले हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू किया.
 

Dhanbad:  धनबाद शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले गया पुल अंडरपास की मरम्मत कार्य में प्रशासन ने तेजी दिखाई है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने मंगलवार की मध्य रात्रि से श्रमिक चौक से बैंक मोड़ की ओर जाने वाले हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू किया.

 

रातभर चले इस कार्य के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से करीब 45 मीटर लंबे हिस्से से लगभग 10 इंच मोटी मलबे की परत हटाकर सड़क को समतल किया गया. अहले सुबह तक यह हिस्सा पूरी तरह से तैयार कर यातायात के लिए खोल दिया गया. समतलीकरण के पूरा होते ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई.

 

इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि समतलीकरण के बाद जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. बुधवार की रात इस हिस्से पर सीमेंट कंक्रीट के पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे, जिससे सड़क की मजबूती और आयु दोनों में वृद्धि होगी.उन्होंने आगे बताया कि कार्य के दौरान अंडरपास में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई थी ताकि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.

 

इस हिस्से का कार्य पूरा होने के बाद टीम अब बैंक मोड़ से श्रमिक चौक की ओर वाले हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करेगी.वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अंडरपास का यह सुधार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएगा और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या को कम करेगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही