Search

 
 
 

Dhanbad: JPSC-JSSC विवाद पर आजसू छात्र संघ का हल्ला-बोल, धनबाद में पुतला दहन

JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने रविवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो और कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया.
 

Dhanbad: JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने रविवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो और कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस दौरान छात्र नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को अविलंब रद्द करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की. नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा विवाद से झारखंड के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

 

आजसू छात्र संघ ने आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें धनबाद सहित पूरे राज्य से छात्र और कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच की मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा.

 

प्रदर्शन में विक्की कुमार, विनेश वर्मा, रौनक राज, भोला पासवान, राकेश महतो, विवेक गोप, जीत दास, सुमित सरदार, विक्की मोदी और संतोष महतो सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही