Search

 
 
 

धनबादः विधानसभा की समिति ने की विभागों की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

सभापति सबिता महतो ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, स्टेडियम के विकास, सरकारी विद्यालयों की स्थिति, साइकिल वितरण योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
 

Dhanbad : झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक शुक्रवार को धनबाद के सर्किट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति व इचागढ़ विधायक सबिता महतो ने की. समिति की सदस्य झरिया विधायक रागिनी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं. बैठक में समिति ने खेल, पर्यटन, वन, नगर निगम, आपूर्ति, बिजली, समाज कल्याण, शिक्षा, उद्योग, खनन, कृषि, उद्यान, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ, भवन और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.

 सभापति सबिता महतो ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, स्टेडियम के विकास, सरकारी विद्यालयों की स्थिति, साइकिल वितरण योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.वहीं, रागिनी सिंह ने कहा कि समीक्षा के क्रम में जिन विभागों के कार्य प्रगति पर हैं उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने पानी और बिजली की समस्याओं के त्वरित समाधान, स्मार्ट मीटर बिलिंग की त्रुटि दूर करने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया.

 

 बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही