Search

 
 
 

Dhanbad : पशु चिकित्सा पदाधिकारी से मारपीट मामले में संघ ने डीसी से लगाई गुहार, कार्रवाई की मांग

Dhanbad : झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर बलियापुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद साव के साथ हुई मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की.
 

Dhanbad : झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर बलियापुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद साव के साथ हुई मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की.


प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि डॉ. प्रेमचंद साव के साथ सरकारी कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान मारपीट की गई, अभद्र व्यवहार किया गया, जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई. संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

संघ ने जिला प्रशासन एवं पुलिस से मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की भी मांग की. 

 

प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और कार्यस्थल सुरक्षा के स्पष्ट प्रोटोकॉल तैयार करने का भी अनुरोध किया. संघ का कहना है कि सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान होने वाली ऐसी घटनाएं न केवल उनके मनोबल को प्रभावित करती हैं बल्कि सरकारी कार्यों के सुचारु संचालन में भी बाधा उत्पन्न करती हैं. ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही