Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः BCCL CMD ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की मुलाकात

सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह को जीत की बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान धनबाद व झरिया क्षेत्र में खनन गतिविधियों, शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यावरण संतुलन व आम लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल शनिवार को धनबाद के सिंह मेंशन पहुंचे. उन्होंने संजीव सिंह व झरिया विधायक रागिनी सिंह से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र के विकास व जनतना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.


सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह को जीत की बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान धनबाद व झरिया क्षेत्र में खनन गतिविधियों, शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यावरण संतुलन व आम लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही विकास को गति देने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति बनी.

 


राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारे में इस मुलाकात की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि बीसीसीएल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में विकास को नई दिशा व गति मिल सकती है. इससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही