Search

धनबाद में जमकर पड़े ओले, रणधीर वर्मा चौक पर कश्मीर जैसा नजारा

ओलावृष्टि  से रणधीर वर्मा चौक समेत कई इलाकों में ओलों की सफेद परत जम गई. बच्चों और युवाओं ने इसका जमकर आनंद लिया. कई लोग सड़कों पर निकलकर ओलों के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं इस ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबर है.
 
Dhanbad : धनबाद में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. शहर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई. देखते ही देखते सड़कों, छतों व मैदानों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई. रणधीर वर्मा चौक पर तो कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला. अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. कुछ ही देर में बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिससे जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ.सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए.

ओलावृष्टि  से रणधीर वर्मा चौक समेत कई इलाकों में ओलों की सफेद परत जम गई. बच्चों और युवाओं ने इसका जमकर आनंद लिया. कई लोग सड़कों पर निकलकर ओलों के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं इस ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबर है.

 मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही