Search

 
 
 

जमशेदपुर: बेटे के लिए लड़की देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

म्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायक के रूप में हुई है. चिंतामणि नायक अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थी. वह अपने छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रही थी.
 
मृत महिला की फाइल फोटो.

Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, चिंतामणि नायक शुक्रवार को अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थी. वह अपने छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रही थी.

 


मां-बेटे के मन में सुनहरे भविष्य के सपने थे, लेकिन गम्हरिया चौक के पास काल बनकर आ रही एक मारुति बलेनो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर जैसे ही काठुलिया पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही