Search

साहिबगंजः नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दुष्कर्म की वारदात रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में होने की बात सामने आई थी. लेकिन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात गंगा तट के दियारा क्षेत्र की एक झोपड़ी में हुई थी. घटना 14 मार्च की बताई जा रही है. इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था.
 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के महाराजपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस को पांच दिन बाद सफलता मिली है. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी परमेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दुष्कर्म की वारदात रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में होने की बात सामने आई थी. लेकिन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात गंगा तट के दियारा क्षेत्र की एक झोपड़ी में हुई थी. घटना 14 मार्च की बताई जा रही है. इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था.

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी के बाद सकरीगली स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच जारी में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही