Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल शोभायात्रा के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर

Ranchi : राज्यभर में सरहुल का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. हालांकि मौसम ने सरहुल शोभा यात्रा में खलल डाली है, लेकिन उसके बावजूद लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है. राजधानी रांची में इस उत्सव का माहौल चरम पर है. शनिवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्यभर में सरहुल का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. हालांकि मौसम ने सरहुल शोभा यात्रा में खलल डाली है, लेकिन उसके बावजूद लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है. राजधानी रांची में इस उत्सव का माहौल चरम पर है. शनिवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. रांची पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम अल्बर्ट एक्का चौक पर स्वयं मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही है. 

 

अल्बर्ट एक्का चौक पर सुरक्षा का कड़ा पहरा


शोभायात्रा के मुख्य मार्ग, विशेषकर अल्बर्ट एक्का चौक और मेन रोड पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए रांची पुलिस ने सरहुल पर्व से एक दिन पूर्व ही फ्लैग मार्च निकाला था, ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे. एसएसपी राकेश रंजन खुद मौके पर मौजूद होकर भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. उनके साथ सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और कई थाना प्रभारी भी तैनात हैं. 

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम


पुलिस शोभायात्रा के पूरे मार्ग और भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. वहीं शहर के प्रमुख चौराहों, विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही