Search

 
 
 

धनबादः जमसं को बड़ा झटका, कई नेता व मजदूर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ में शामिल

संघ की अध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि संघ में अरविंद सिंह जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है.
 

Dhanbad : कोयलांचल की श्रमिक राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने सैकड़ों मजदूरों के साथ जनता मजदूर संघ को अलविदा कह दिया और राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का हाथ थाम लिया. इस सामूहिक बदलाव ने श्रमिक संगठनों के बीच हलचल पैदा कर दी है. आने वाले दिनों में मजदूर आंदोलन के समीकरणों में भारी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. बताया गया कि यह फैसला राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामाधीर सिंह की संघर्षशील छवि से प्रभावित होकर लिया गया.

यह जानकारी संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने कोला कुसमा स्थित प्रधान कार्यालय पृथ्वी मेंशन में प्रेसवार्ता में दी. मौके पर संघ की अध्यक्ष व धनबाद की पूर्व महापौर इंदु सिंह भी उपस्थित थीं. संघ में शामिल हुए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इंदु सिंह ने कहा कि संघ में अरविंद सिंह जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिली है. संघ का पहला उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है. उन्होंने अरविंद सिंह को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का सचिव व बलवंत सिंह को कुसुंडा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया.नवनियुक्त सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष रामाधीर सिंह के विचारों और उनके मजदूर हितैषी संघर्ष से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही