Search

 
 
 

धनबादः वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का भव्य आयोजन, आत्मनिर्भर भारत पर होगा सम्मेलन

जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झारखंड के पांच शहरों सहित देशभर के 150 जिलों में यह आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी.
 

Dhanbad : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की धनबाद जिला महानगर की ओर से 7 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम शहर के उत्सव भवन में दिन के 3 बजे से शुरू होगा. शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी. इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत विषय पर युवा एवं महिला सम्मेलन का भी आयोजन होगा.  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पीएन सिंह होंगे.


समारोह में भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय समेत कई सांसद, विधायक व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे. जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झारखंड के पांच शहरों सहित देशभर के 150 जिलों में यह आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी. इसके बाद राष्ट्रीय गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा.


 पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतवासियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का स्रोत है. इसके 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने पूरे देश में इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. धनबाद में यह आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही