Search

 
 
 

धनबादः सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, जवानों व NCC कैडेट्स ने बढ़ाया हौसला

सिविल सर्जन व जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान जीवनदायिनी सेवा है. एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है.
 

Dhanbad : विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल, धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बल के जवानों व एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जवानों व एनसीसी कैडेट्स ने लोगों का हौसला बढ़ंया. रक्तदान करने वाले लोगों को सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था.

शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह व सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन विशेष रूप से मौजूद थी. सिविल सर्जन व जिला परिषद अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रक्तदान जीवनदायिनी सेवा है. एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है जिससे मानवता की सच्ची सेवा होती है. एनसीसी कैडेट्स और जवानों की भागीदारी ने शिविर को प्रेरणादायक बना दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही