Search

 
 
 

धनबाद : डुमरी में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. 

 

मृतक की पहचान संतोष शर्मा (42) के रूप में हुई है जो डुमरी दो नंबर मोड़ पर एसटीडी और फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था. स्थानीय लोगों द्वारा नाले में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना जोड़ापोखर थाना को दी गई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

मृतक के परिजन और स्थानीय के अनुसार संतोष शर्मा काफी मिलनसार स्वभाव का था. गुरुवार रात करीब 8 बजे उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर कहा था कि खाना बनाकर रखो घर आ रहा हूं. लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा.

 

शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में मिलने की सूचना मिली. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. जिससे हत्या का संदेह प्रकट कर रहे है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव बरामद किया गया है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं.

 

फिलहाल दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही