Search

 
 
 

धनबादः अंबा प्रसाद का घर तोड़े जाने के खिलाफ साहू समाज में उबाल, 30 को धरना

संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने बताया कि अंबा प्रसाद के आवास पर की गई कार्रवाई से पूरे तेली साहू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. समाज में व्यापक नाराजगी है.
 

Dhanbad : कांग्रेस नेत्री सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का हजारीबाग स्थित घर को तोड़े जाने के खिलाफ धनबाद के साहू समाज में तीव्र आक्रोश है. इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने आंदोलन की घोषणा की है. समाज के बैनर तले 30 मार्च को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने बताया कि अंबा प्रसाद के आवास पर की गई कार्रवाई से पूरे तेली साहू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. समाज में व्यापक नाराजगी है.

 


उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा. उन्होंने ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. कहा कि समाज किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही